फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों में आने के लिए घटाया इतना वजन, अब लगती हैं सुपर स्लिम

Wed, 02 Jun 2021 04:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
बॉलीवुड में रज्जो के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानीं जाती हैं। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। सोनाक्षी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।

ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है सोनाक्षी का नाम
इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रहीं सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। आज हम आपको उनके फिल्मों में आने से पहले का लुक दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sonakshi sinha - फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
सोनाक्षी ने 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने फिल्मों में एंट्री के लिए खुद को फिट किया। दरअसल सलमान खान ने सोनाक्षी को अपनी फिल्म में लॉन्च करने से पहले वजन कम करने की सलाह दी थी। सोनाक्षी ने 'दबंग' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू केटेगरी में फ़िल्मफेयर अवार्ड भी जीता था। 'दबंग-2 और 'दबंग-3 में सोनाक्षी काम कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 95 किलो था। ऐसे में सोनाक्षी को खुद को फिट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बढ़े हुए वजन की वजह से सोनाक्षी को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोनाक्षी ने एक बार बताया था- जब मैं कॉलेज में थी उस वक्त मेरा वजन 95 किलो था। मैं हमेशा से एक मोटी बच्ची रही थी। हालांकि मैं स्पोर्ट्स में बहुत आगे रहती थी, लेकिन लड़के हमेशा अलग-अलग नाम लेकर मेरा मजाक बनाते थे। मुझे स्कूल में भी कभी प्ले में रोल नहीं मिला क्योंकि मेरा वजन बहुत ज्यादा था। मुझे हमेशा साइड कर दिया जाता था।' 

4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
सोनाक्षी ने बताया था, 'मुझे याद है कि कॉलेज में एक बार फैशन शो हो रहा था। मैं उसमें मॉडल की तरह रैंप वॉक करना चाहती थी, लेकिन एक पतली सी लड़की ने मुझसे कहा कि तुम लाइट्स पकड़ो..मैंने पूछा क्यों? तो उसने जवाब दिया कि रैंप वॉक करने के हिसाब से मेरा वजन बहुत ज्यादा है। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा था। लेकिन मैं नहीं रुकी।' 
विज्ञापन

5 of 6
sonakshi sinha - फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
एक वक्त ऐसा भी था जब इंडस्ट्री के लोगों ने ही सोनाक्षी का मजाक बनाया। बता दें सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का बहुत शौक है। फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आई थीं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी बचपन से ही साड़ी पहनती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonakshi sinha - फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग के साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी सुखियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी का नाम साल 2012 में बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा गया था। बंटी सचदेवा सलमान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। इसके अलावा सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। सोनाक्षी  'राउडी राठौर' 'सन ऑफ सरदार', 'लुटेरा', 'बॉस', 'हॉलिडे', 'तेवर', 'मिशन मंगल', 'खानदानी शफाखाना', 'आर.. राजकुमार' और 'नूर' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें