फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी और शुभ आशीर्वाद समारोह से नदारद रहे ये सितारे, फैंस को खली कमी

Sun, 14 Jul 2024 01:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अंबानी परिवार के समारोह में नहीं दिखे ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शाही अंदाज में सात फेरे ले लिए हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। शनिवार को नवविवाहित जोड़े का 'शुभ आशीर्वाद' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग और शुभ आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड, राजनीति और हॉलीवुड जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, लालू यादव, अखिलेश यादव, किम कार्दशियन जैसे नाम शुमार हैं। वहीं ऐसे भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनकी कमी प्रशंसकों को इस ग्रैंड वेडिंग में काफी खली। आइए इन कलाकारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से दूरी बना ली। हालांकि, उनके परिवार के लोग समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
जहीर इकबाल-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहिर इकबाल भी इस शादी में शामिल नहीं हुए। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में सात फेरे लिए हैं।

Anant Radhika Wedding Live: सलमान से लेकर रजनीकांत तक, अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में पहुंचे ये सितारे

4 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से नदारद दिखीं। मालूम हो कि वो इन दिनों लंदन में हैं।

Aishwarya Emotional Deepika: अनंत-राधिका की शादी में प्रेगनेंट दीपिका को देखकर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या, लगाया गले
विज्ञापन

5 of 7
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

आमिर खान

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान का भी नाम इस सूची में शुमार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत और राधिका की शादी में आमिर खान भी नहीं दिखाई दिए।

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के तीन दिवसीय समारोह के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड, नया दिन नया परिधान
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जितेंद्र - फोटो : एक्स

जितेंद्र

अनंत अंबानी के फंक्शन में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का परिवार भी नजर नहीं आया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन, परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी इस शादी में नहीं दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें