फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना मोहापात्रा ने साधा सोनू निगम पर निशाना, कहा- 'ध्यान दिया कि सोनू निगम ने...'

Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोना मोहापात्रा, सोनू निगम - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। इस बहस में तमाम बड़े- बड़े नमा भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में खुलासे किए हैं। लेकिन अब सोनू निगम के ऊपर सिंगर सोना मोहापात्रा ने निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम
दरअसल सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप म्यूजिक वीडियो बनाने वाली कंपनी टी-सीरीज के मालिक को इस मामले में घसीटा है। सोनू ने वीडियो के जरिए भूषण कुमार पर भी निशाना साधते हुए नेपोटिज्म का आरोप लगाया। जिस पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए फटकार लगाई है। दिव्या के बाद अब सोना ने भी सोनू को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
सोना मोहापात्रा
सोना मोहापात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में सोना ने लिखा, 'क्या किसी ने ये ध्यान दिया कि सोनू निगम ने @IndiaMeToo के आरोपी अनु मलिक का बचाव किया था और अब वे एक और मामले पर ये दावा कर रहे हैं कि उनके पास सबूत के तौर पर एक वीडियो है। क्या हम सच में चाहते हैं कि इंडस्ट्री बेहतर जगह बने?'
 

4 of 5
सोना मोहापात्रा, अनु मलिक - फोटो : social media
बता दें कि जिस तरह इस समय नोपोटिज्म का मुद्दा गर्माया हुआ है। उसी तरह से कुछ समय पहले मीटू का मुद्दा भी बॉलीवुड में खूब गर्माया था। इस मामले को लेकर इंडियन आइडल शो के जज रहे 'अनु मलिक' का नाम भी आया था। जिसके बाद उन्हें इस शो से बाहर कर दिया गया था। इस मामले में सोनू निगम ने भी अनु मलिक का साथ दिया था। जिसे लेकर सोना ने अब उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोनू निगम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्स की बात की थी। सोनू कहा था कि बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का बोल बाला है। यहां म्यूजिक माफिया अपने मन मुताबिक आर्टिस्ट्स का चुनाव करते हैं और नए टैलेंट्स को मौका नहीं दिया जाता है।

पढ़ें: नवाजुद्दीन ने अपनी पत्नी आलिया को भेजा मानहानि का नोटिस, आलिया ने कहा, 'मैं जवाब जरूर दूंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें