90's के ऐसे कई टीवी शोज रहे जो काफी पॉपुलर हुए और आज भी लोगों को याद हैं। इनमें हातिम, चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूमबूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं। ऐसा ही एक सीरीयल था सोनपरी।
बड़ी हो गई है फ्रूटी
23 नवंबर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो नए दौर का बेहद पॉपुलर सीरियल था। सीरियल देखकर हर बच्चा चाहता था कि उसके पास भी एक सोनपरी हो। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया। शो में सोनपरी हमेशा फ्रूटी की मदद करने के लिए हाजिर हो जाती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं अब वो फ्रूटी काफी बड़ी हो गई है। फ्रूटी का असली नाम तन्वी हेगड़े है और वह पहले से काफी ज्यादा बदल चुकी हैं। एक नजर देखने के बाद शायद ही आप उन्हें पहचान पाएं।