फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somy Ali: बेहद दर्दनाक था सोमी अली का बचपन, शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं सलमान खान की पूर्व प्रेमिका

Fri, 29 Sep 2023 07:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोमी अली - फोटो : social media
90 के दशक में बॉलीवुड में नाम कमाने वाली सोमी अली अब फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं हैं। लेकिन वह आज भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोमी अली का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ता है। दरअसल सोमी अली सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। ऐसे में वह अक्सर सलमान खान संग अपने अफेयर की दर्दनाक यादों का खुलासा करती हैं और लाइमलाइट में आ जाती हैं। अभिनेत्री एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार सोमी अली ने अपने बचपन से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने उनके साथ हुए शारीरिक शोषण का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोमी अली - फोटो : ट्विटर
अभिनेत्री से सामाजिक कार्यकर्ता बनीं सोमी अली ने हाल ही में कराची में अपने दर्दनाक बचपन के बारे में खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में सोमी अली ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और कहा कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण किया गया था। सोमी ने कहा कि उनके पिता एक फिल्म निर्देशक और निर्माता थे, ऐसे में उनके अपनी अभिनेत्रियों के साथ संबंध थे। सोमी अली के मुताबिक उनके माता-पिता लगातार एक-दूसरे से लड़ते रहते थे।  
विज्ञापन

3 of 5
सोमी अली - फोटो : Instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमी ने इंटरव्यू में कहा, 'जब मेरी मां को अपने बारे में बोलने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, तब मैं पांच साल की थी। उस समय मेरे घर में जो रसोइया था उसने मेरा यौन शोषण किया और फिर बाद में नौ साल की उम्र में गेटकीपर द्वारा मेरा यौन शोषण किया गया। मैं मुश्किल से स्कूल में ध्यान केंद्रित कर पाती थी और हमेशा खिड़की से बाहर देखती रहती थी, मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं गंभीर पीटीएसडी और ट्रॉमा से पीड़ित हूं।' 
Tejas: इस दिन रिलीज होगा 'तेजस' का टीजर, पर्दे पर वायुसेना अधिकारी बनकर देश की रक्षा करती नजर आएंगी कंगना रणौत

4 of 5
सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
सोमी ने यह भी दावा किया कि उनके पास बचपन की कोई अच्छी यादें नहीं हैं। वह बोलीं, 'मैंने भारत में अपने समय के दौरान कई शेड्स देखे, चाहे वह इंटिमेट रिश्तों में हो, प्रोफेशनल हों और यहां तक कि मेरी दोस्ती के साथ भी। लेकिन मेरा सबसे बुरा सपना मेरा रिश्ता था, जिसे मैं अभी भी भुगत रही हूं क्योंकि 22 साल पहले रिश्ता तोड़ने के बावजूद मुझे अभी भी धमकाया जा रहा है।' सोमी अक्सर सलमान पर भड़कती रहती हैं और पिछले दिनों उन्होंने अभिनेता को महिलाओं को पीटने वाला भी कहा था। इतना ही नहीं सोमी यहां तक कह चुकी हैं कि सलमान खान के साथ रिश्ते की यादें उन्हें आज भी परेशान करती हैं।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ब्रेक लेने वाले हैं 'जेठालाल'! वीडियो पोस्ट कर दिलीप जोशी ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर
सोमी और सलमान ने 1992 की फिल्म 'बुलंद' में एक साथ काम किया था, हालांकि, यह फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। वह 1997 की फिल्म 'चुप' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। सोमी ने अब अपना जीवन सामाजिक सक्रियता के लिए समर्पित कर दिया है। वह अपने एनजीओ के माध्यम से दक्षिण एशिया में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती हैं। 
Esha Gupta: 'एक नहीं बल्कि दो बार किया खौफनाक स्थिति का सामना', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं ईशा गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें