सोफिया ने कहा मिलकर शांति स्थापित करेंगे
सोफिया ने कहा, 'ऐंजेला और सभी धर्मों के भगवान मिलकर तालिबान को हरा देंगे’। उन्होंने कहा, ‘तालिबान कोई हिन्दू, मुस्लिम या सिख नहीं हैं। वो लोग इंसान नहीं बल्कि शैतान और नकारात्मक हैं। हम सभी एक साथ मिलकर एक साथ शांति स्थापित करेंगे। हमारी ताकत उनसे कई अधिक है। आंखे बंद करके अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करें।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप
बता दें कि खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाली सोफिया हयात इस तरह के विवादों से पहले भी घिर चुकी हैं। उन पर अपनी तस्वीरों को जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप पहले भी लगा है। बता दें कि सोफिया हयात बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थीं, जहां उन्होंने अरमान मलिक पर घर से बाहर निकलने के बाद कई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।