सोशल मीडिया पर अक्सर करीना कपूर खान के फोटोज वायरल हो जाते हैं। ऐसे में करीना का एक नो मेकअप लुक फोटो सामने आया है। करीना की इस फोटो पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 'द रियल करीना कपूर' के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो में करीना बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं। फोटो में करीना के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही हैं। वहीं साथ ही साथ उन्होंने काले रंग की नेलपॉलिश लगा के रखी है।
विज्ञापन
3 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो पर वैसे तो कई कमेंट्स आ रहे हैं। लेकिन एक कमेंट अनऑफिशियल गुलजार के अकाउंट से किया गया है। कमेंट में लिखा गया है- 'ये बद- दुआएं अपने पास ही रखो... मुझे मोहब्बत हुई है, मैं खुद ही मर जाऊंगा।'
वहीं कुछ लोग जहां करीना के इस फोटो को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं कि बिना मेकअप के भी वो इस उम्र में इतनी प्यारी लग रही हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें डरावना बता रहे हैं।
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूट में बिजी हैं। ये हिंदी मीडियम का अगला पार्ट है। उनके साथ इस फिल्म में इरफान खान नजर आएंगे।