Adnan Sami
- फोटो : Social Media
अदनान ने ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, मैं पाकिस्तानी आवाम के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं। इसलिए मैं पाकिस्तान के लोगों को भी प्यार करता हूं। मैं आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं, जो दोनों पड़ोसियों के बीच जंग के लिए उकसाती है। इन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है'।