फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यूजर ने इस एक्ट्रेस को कहा था 'आसानी से उपलब्ध', जवाब मिला-कपड़े से चरित्र न देखो

Tue, 22 Jan 2019 01:33 PM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aisha Sharma
डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान फिल्म 'सत्यमेव जयते' की एक्ट्रेस आयशा शर्मा (Aisha Sharma) के बोल्ड लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।
विज्ञापन

2 of 5
Aisha Sharma
पार्टी में आयशा ने प्रिंटेड बैकलेस जंपसूट पहना हुआ था। उनकी यह ड्रेस फैंस को काफी रिवीलिंग लगी, हालांकि ड्रेस की वजह से वह खुद भी थोड़ी अनकम्फर्टेबल नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए आयशा ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Aisha Sharma
सोशल मीडिया पर आयशा की ड्रेस संभालते हुए तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक महिला यूजर ने आयशा की फोटो पर कमेंट करते हुए इजली अवेलेबल बताया था।

4 of 5
Aisha Sharma
अब आयशा ने ट्रोल का जवाब देते हुए लिखा है, "यह कहना पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है कि महिला जो पहनती है, उससे उसके चरित्रहीन और उपलब्ध होने का पता चलता है...साड़ी पहनी हुई लड़की भी 'उपलब्ध' हो सकती है। आयशा ने लिखा- इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हमारे देश में पुरुष महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध करते हैं और हमें किसी वस्तु से कम नहीं समझते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aisha sharma - फोटो : instagram
आयशा ने आगे लिखा- अगर आपको ये पसंद नहीं है तो आप इसे नहीं पहन सकते लेकिन मेरे कपड़े से मेरे चरित्र के बारे में कुछ भी कहना सरासर गलत है। आपका ये कमेंट आपकी असुक्षा की भावना को दिखाता है। अगर मैं आपकी जगह होती तो शायद बेहतर चीजें करती। बता दें आयशा ने जॉन अब्राहम के साथ ‘सत्यमेव जयते’  से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें