सोशल मीडिया पर सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर, लेकिन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर किन्हीं और वजहों से चर्चा में हैं। दरअसल, मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नेशनल सिनेमा म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। परिणीति चोपड़ा भी इस समारोह में पहुंचीं और पीएम मोदी से मुलाकात की।