बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में एक्ट्रेस के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काले और सफेद रंग की ड्रेस में बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति निक हरे रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है।
नीले समुद्र के बीच में क्लिक हुई इन तस्वीरों में उनके साथ उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। निक ने यह तस्वीर अपने दोस्त अकारी कलाई के जन्मदिन की पोस्ट की। तस्वीर साझा करते हुए निक ने लिखा, "सबसे अच्छे लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू अकारी कलाई।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्टोरी में 'हैप्पी बर्थडे' का स्टिकर भी पोस्ट किया। प्रियंका फिलहाल स्पेन में है, जहां वह अपनी आगामी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही है। अभिनेत्री यहां बिताए अपने समय की तस्वीरें शेयर फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं।