बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री राजनीति से लेकर सामाजिक सभी तरह के मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से वह कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। तो वहीं कई बार उन्हें भी तारीफ मिलती है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है। ऐसे में राज्य का सियासी पारा भी काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है।
दरअसल, अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर की तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीएम के घर की इस तस्वीर को शेयर की है। अभिनेत्री के इन तस्वीरों को शेयर करते ही अब भाजपा के अन्य कई नेता भी इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।