अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा साल 2021 में रिलीज हुई थी लेकिन साल 2022 में भी दर्शकों पर पुष्पा की खुमारी छाई हुई है। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज किया जा चुका है। मेकर्स ने फिल्म पुष्पा को दो भागों में बनाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब इस फिल्म के पहले भाग पुष्पाः द राइज की शानदार सफलता के बाद अब दूसरे पार्ट का भी दर्शकों के बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को अल्लू अर्जुन का दमदार एक्शन भी बहुत पसंद आया था। जिसके बाद अल्लू अर्जुन पूरे देश में छा गए हैं। हालांकि अगर इस फिल्म में अर्जुन के साथ कोई दमदार टक्कर देने वाला किरदार दिखा तो वह था-'इंस्पेक्टर भंवर सिंह'।