फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force Collection Day 6: 'स्काई फोर्स' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन

Thu, 30 Jan 2025 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sky Force Movie Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि छह दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला
'स्काई फोर्स' की कहानी दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया भी हैं। दोनों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आती है। हालांकि, सप्ताहांत के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है। 
Shweta Rohira: सलमान की राखी सिस्टर का हुआ एक्सीडेंट, चेहरे की हालत देखकर घबराए फैंस; वायरल हुईं तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : यूट्यूब
पहले सप्ताहांत 'स्काई फोर्स' की ऊंची उड़ान
स्काई फोर्स ने अक्षय कुमार के किस्मत के सितारे बदल दिए हैं। पिछले काफी समय से उनकी फिल्में पहले सप्ताहांत में अच्छा कारोबार नहीं कर  पा रही थीं। लेकिन 2025 खिलाड़ी कुमार के लिए खुशियों भरी सौगात लेकर आया है। इस फिल्म ने पहले दिन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 62.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Netflix: 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या देखने को मिलेगा खास
विज्ञापन

3 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : यूट्यूब
पहले सप्ताह में बजट की बराबरी करने की ओर
फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास का है। ऐसे में यह फिल्म पहले सप्ताह में ही अपनी लागत वसूल करने की ओर बढ़ती दिख रही है। सोमवार को कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म ने 8 करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को फिल्म ने छह करोड़ 30 लाख रुपये कमाए। इस प्रकार फिल्म ने पांच दिन में 87.6 करोड़ रुपये बटोर डाले।

4 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला
छठे दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़
छठे दिन स्काई फोर्स की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने बुधवार को पांच करोड़ 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 93.56 करोड़ रुपये हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे सप्ताहांत तक यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी हैं फिल्म में
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय और वीर के साथ सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें