फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर परिवार संग देखेंगी 'सीता रामम' का फर्स्ट शो, एक्ट्रेस ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मृणाल ठाकुर अपने परिवार के साथ - फोटो : insta
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है और अब वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 5 अगस्त, 2022 को उनकी फिल्म 'सीता रामम' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। मृणाल ठाकुर काफी समय लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं, आज भी एक्ट्रेस ने लाइव आकर फैंस से एडवांस टिकट बुक करने की अपील की थी। फिलहाल लगातार काम के बाद अब मृणाल ठाकुर ने अपने परिवार के संग कुछ समय बिताया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मृणाल ठाकुर अपने माता-पिता और बहन के साथ - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अपने परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वह कल अपनी फिल्म सीता रामम का पहला शो परिवार के साथ देखने जाएंगी। एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ओजी गैंग फर्स्ट डे के फर्स्ट शो के लिए तैयार है।
विज्ञापन

3 of 4
मृणाल ठाकुर अपने पिता और बहन के साथ - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर ने कुछ ही दिनों में न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी अलग जगह बना ली है। उनकी इन तस्वीरों फैंस के साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं मृणाल के को-एक्टर दलकीर सलमान ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- "कितनी प्यारी हैं ये तस्वीरें"!! वहीं एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- दिलों पर राज करते हो आप, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें फिल्म 'सीता रामम' की कहानी की तो यह 60 से 80 के दशक में एक युद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित है। जहां अभिनेता दलकीर सलमान फिल्म में एक सैनिक की भूमिका में हैं, तो वहीं मृणाल ने उनकी प्रेमिका सीता महालक्ष्मी का किरदार अदा किया है। फिलहाल कल मृणाल और दलकीर के लिए परीक्षा की घड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें