गली बॉय का सीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जहां एक ओर रणवीर और आलिया इससे पहले 2019 में फिल्म गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं, वहीं शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। वे कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, माई नेम इज खान सहित कई फिल्मों में एक साथ अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।