Priya Gill
- फोटो : Social Media
प्रिया गिल ने सलमान खान, सुष्मिता सेन से लेकर संजय कपूर और नागार्जुन तक के साथ काम किया। 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म जोश में प्रिया, शाहरुख खान की हीरोइन बनीं। प्रिया का कद उस वक्त इस बात से नापा जा सकता है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेस को शाहरुख की बहन बनना पड़ा। फिल्म ‘बड़े दिलवाला’ के बाद प्रिया के करियर को मानो लकवा ही मार गया। वो सिर्फ साइड रोल तक सिमट कर रह गईं।