फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंकी पांडे की पिटाई कर चर्चा में आई थीं 90s की ये खूबसूरत हीरोइन, लाइमलाइट से दूर अब दिखती हैं ऐसी

Mon, 09 Dec 2019 07:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह नाज
80- 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं फराह नाज के बारे में कौन नहीं जानता। 9 दिसंबर को फराह का जन्मदिन है। अपने जमाने में स्टार रहीं फराह शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव एक्ट्रेस मानी जाती थी, वो कब किसे पीट दें कहना मुश्किल था। इसी रवैये के चलते उन्हें 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस माना जाता था। तब्बू फराह की छोटी बहन हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फराह नाज
अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
फराह नाज
फराह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘कसम वर्दी की’ फिल्म के सेट पर एक्टर चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी। इस बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था-  चंकी हमेशा 'आई एम द मैन’ कहकर भद्दे इशारे करते थे इसलिए उन्होंने एक दिन चंकी को वुमन पावर का एहसास करवाया था।'
 

4 of 5
फराह नाज

इतना ही नहीं फराह के बारे में ये भी कहा जाता है कि पार्टी में मौजूद एक प्रोड्यूसर को करारा थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल जे पी दत्ता की पार्टी में फिल्म मेकर फारूक नाडियाडवाला ने फराह को बीयर पीने का ऑफर दिया तो उनका झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह नाज
बिंदू के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें