फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम या रूह बाबा? किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर कब्जा? एडवांस बुकिंग से समझें गणित

Wed, 30 Oct 2024 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की रिलीज होने की घड़ी आ गई है। सिर्फ एक दिन की दूरी है और बड़े परदे पर होगा सिंघम और रूह बाबा का दीदार। दोनों फिल्मों की एडवासं बुकिंग चालू हैं, चलिए जानते हैं रेस में कौन आगे है...
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम 3-भूल भुलैया 3 - फोटो : साभार-@sacnilk
दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दो फिल्मों का धमाका होने वाला है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन!  एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और मनोरंजन के शौकीनों ने अपनी कुर्सी का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में सवाल है कि किसे देखने ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे? रूह बाबा या सिंघम? आंकड़ों से यह भी समझ लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 वर्सेज सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
बंपर ओपनिंग लेगी ये फिल्म
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो चुकी हैं। वहीं, सिंघम 3 की एडवांस बुकिंग एक दिन बाद सोमवार रात से शुरू हुई। फिलहाल तो आंकड़ों को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि रूह बाबा रेस में बाजी मारने वाले हैं। पहले दिन पर 'भूल भुलैया 3' की बंपर ओपनिंग होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम 3-भूल भुलैया 3 - फोटो : वीडियो ग्रैब
किसके कितने टिकट बिके?
भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग सिंघम अगेन से एक दिन पहले शुरू हुई। और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 30 अक्तूबर को शाम चार बजे तक हॉरर कॉमेडी फिल्म के 113 हजार टिकट बिक चुके हैं। इससे करीब 3.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ये टिकट 5700 शो के लिए बिके हैं। दूसरी तरफ, 'सिंघम 3' के करीब  72.7 हजार टिकट बिके हैं और एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिंघम अगेन के ये टिकट ओपनिंग डे पर 6300 शो के लिए हैं।
Diljit Dosanjh: एंड्रयू टेट ने की दिलजीत दोसांझ पर नस्लभेदी टिप्पणी, जवाब में अदनान सामी ने धो डाला

4 of 5
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn/@kartikaaryan
स्क्रीन्स को लेकर चल रही खींचतान
दोनों ही फिल्में 1 नवंबर 2024 को बड़े परदे पर आ रही हैं। स्क्रीन शेयरिंग को लेकर दोनों फिल्मों के मेकर्स के बीच काफी खींचतान होने की खबरें आ रही हैं। दिवाली के अवसर तो दोनों ही फिल्मों के मेकर्स भुनाना चाह रहे हैं और इसके लिए पर्याप्त स्क्रीन्स की डिमांड कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी चक्कर में सिंघम अगेन की बुकिंग एक दिन देर से शुरू हुई है। 
Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं दोनों
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम 3' में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान नजर आएंगे। वहीं, भूल भूलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन हैं। विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं। दोनों ही फिल्में लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें