फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad: अजय देवगन और उनके भतीजे अमान देवगन की 'आजाद' का पहला पोस्टर जारी, यहां देख सकते हैं ट्रेलर

Wed, 30 Oct 2024 02:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अजय देवगन और उनके भतीजे अमान देवगन की फिल्म के पोस्टर का पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म के पोस्टर को देखकर अभिनेता के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'आजाद' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
दिवाली पर 'सिंघम अगेन' का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म का पोस्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।




 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
यहां देख सकते हैं फिल्म का ट्रेलर
अजय देवगन के भतीजे और रवीना की बेटी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' का टीजर 'सिंघम अगेन' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म अगले साल जनवरी में आएगी। इस फिल्म का पहला लुक अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म का पोस्टर जारी कर अजय देवगन ने डियाना पेंटी की भी टैग किया है। फिल्म में उनके किरदार को देखने के लिए भी प्रशंसक उत्साहित हैं।
 

Nayanthara: नेटफ्लिक्स पर आएगी 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल', नयनतारा की डॉक्यू फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ ऐसा है फिल्म का पहला पोस्टर
फिल्म के फर्स्ट लुक में अभी तक किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फिल्म में दोस्ती और दिल को छू जाने वाली कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा गया, "कहानी यारी की। कहानी वफ़ादारी की। कहानी #आज़ाद की! #AzaadTeaser का प्रीमियर इस दिवाली विशेष रूप से सिनेमाघरों में हो रहा है। जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे का रोमांच आ रहा है!"

Singham Again Advance Booking: महंगी बिक रही हैं सिंघम अगेन की टिकटें? एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा हाल

4 of 5
आजाद फिल्म पोस्टर, अमान देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशंसक भी उत्साहित
इस फिल्म के जारी पोस्टर को देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के पोस्टर को देखकर प्रशंसकों ने कहा कि हम फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'यह फिल्म काफी शानदार होने वाली है'। एक अन्य ने लिखा, 'अरे वाह, आजाद'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : PTI
खबरों की मानें तो इस फिल्म में एक युवा अभिनेता और एक वरिष्ठ  
अभिनेता के तौर पर अमन देवगन और अजय देवगन नजर आएंगे। उन्होंने एक ऐसा किरदार तैयार किया है, जिसमें अजय देवगन पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में सिंघम अगेन अभिनेता के लिए एक खास लुक तैयार किया गया है। यह लुक प्रशंसकों को उत्साहित कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें