फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ा यह एक्शन स्टार, सिंघम अगेन में दिखाएगा कमाल!

Sun, 17 Sep 2023 05:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सिंघम अगेन' से एक और एक्शन स्टार का नाम जुड़ गया है। रोहित शेट्टी की इस मूवी में अभिनेता को क्लाइमेक्स में धमाल मचाते देखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ अपने बेहतरीन स्टंट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने 'बागी', 'वॉर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन अंदाज से हर किसी का दिल जीता है। वहीं, अब टाइगर का नाम रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ गया है। रिपोर्ट है कि अभिनेता 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। लोकप्रिय फ्रेंचाइची 'सिंघम' की तीसरी किस्त में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में देखे जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' में एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। खबरें हैं कि अभिनेता को फिल्म के क्लाइमेक्स में देखा जाएगा। संभवतः अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ, जो एक ही यूनिवर्स में सूर्यवंशी और सिम्बा की भूमिका निभाते हैं। अजय देवगन और करीना कपूर खान पति-पत्नी के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जबकि फिल्म के अंत में दीपिका पादुकोण की भी एक दिलचस्प भूमिका होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य खलनायक के किरदार में होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स नाउ को बताया कि टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' के लिए साइन करने वाले आखिरी व्यक्ति थे। सूत्र ने कहा, 'वह आने वाली चुनौती के लिए लगभग दिन-रात खुद को तैयार करने के लिए तैयार हैं।' टाइगर श्रॉफ रोहित शेट्टी की फिल्मों के प्रशंसक रहे हैं, और उन्होंने कई इंटरव्यू में निर्देशक के काम की तारीफ की है। 

Sayantika Banerjee: बंगाली अभिनेत्री सायंतिका ने कोरियोग्राफर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, बीच में छोड़ी शूटिंग

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
वर्ष 2019 में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि वह किसी दिन रोहित शेट्टी के साथ काम करना पसंद करेंगे। अभिनेता के शब्दों में, 'मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत निर्देशक हैं। उन्होंने हमें कई अद्भुत फिल्में दी हैं। मैं किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।' 'सिंघम अगेन', जो रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज द्वारा निर्मित है, 17 सितंबर, 2023 को फ्लोर पर चली गई यानी इसकी शूटिंग शुरू हो गई। 

Atlee Kumar: 'शाहरुख सर ने मुझे किया प्रेरित', हिंदी फिल्मों के निर्माण में कदम रखने पर एटली का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' को लेकर जानकारी है कि इसकी शूटिंग  भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके 2024 में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है। 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी फिर से कॉप यूनिवर्स के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं। सितारों ने बीते दिन इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा कर लिखा था, 'इतने वर्षों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें