सिंघम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम (2011)
यह कहानी गोवा-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बसे शिवगढ़ के एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) की है। उसका ट्रांसफर एक ऐसे शहर में हो जाता है, जहां एक गुंडे का बोलबाला है। अपने स्वाभिमान और पुलिस वर्दी के सम्मान की रक्षा के लिए सिंघम संघर्ष करता है। फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘सिंघम’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंघम’, कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म है। यह फिल्म ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।