अच्छी और खराब फिल्म से ज्यादा इन दिनों फिल्में बनाने वाले अपनी फिल्म की कमाई की चर्चा करते हैं। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़ों की दिन-रात बौछार की जाती है। इरादा यही कि फिल्म की कमाई देखकर लोग फिल्म को हिट समझें और इसे देखने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए। लोग अपने पसंदीदा सितारों की ये पोस्ट देखकर फिल्म देखने पहुंच भी जाते हैं। उनकी टिकटें बिक जाती हैं, लोग बाद में फिल्म के बारे में अपने अपने मत साझा करते रहते हैं। साल 2023 में कुल 13 फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। आइए देखते हैं कि इस मनोवैज्ञानिक संख्या तक पहुंचने में किस फिल्म को कितने दिन लगे...