शान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनय के क्षेत्र में गायक शान की वापसी आठ साल के बाद फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' से हो रही है। शान कहते हैं, “जब मैंने पहली बार म्यूजिक स्कूल के लिए एक गाने पर काम करना शुरू किया, तो मुझे नहीं पता था कि मैं इसमें अभिनय भी करूंगा। जब मैं गाने की रिकॉर्डिंग कर रहा था, तो फिल्म के निर्देशक पापाराव बिय्याला को लगा कि वे जिस किरदार ढूंढ रहे हैं, उस किरदार के लिए मैं फिट बैठूंगा। जब मैं गाना रिकॉर्ड कर रहा था तो मुझे कहानी का अंदाजा था, लेकिन जब पापाराव सर ने स्क्रिप्ट सुनाई तो मैं तुरंत तैयार हो गया।'