फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पहलवानों के लिए विद्युत ने की सरकार से खास अपील और 'जवान' की रिलीज डेट तय, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 06 May 2023 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विद्युत जामवाल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
राजकुमार संतोषी-अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमिक फिल्मों में से एक 'अंदाज अपना अपना' का फैंस के दिलों में एक अलग जगह है। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अब जाकर इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसकी असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसके पीछे की वजह का खुलासा करते नजर आए हैं। 
Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात
विज्ञापन

3 of 11
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टार पहलवानों का धरना लगातार जारी है। वह बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहलवानों का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड के तमाम स्टार्स सामने आए हैं। अब इस कड़ी में विद्युत जामवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Vidyut Jammwal: विद्युत ने सरकार से की रेसलर्स की मदद करने की गुजारिश, कहा- वे एथलीट से पहले देश के नागरिक

4 of 11
सतीश कौशिक, संजय कपूर, तब्बू - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक के निधन को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इंडस्ट्री इस गम से उबर नहीं पाई है। दिवंगत अभिनेता के दोस्त और साथी उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक होते हैं और नए-नए किस्से साझा करते हैं। हाल ही में 'रूप की रानी चोरो का राजा' फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर ने दोस्त सतीश को याद किया था। वहीं, अब इस कड़ी में संजय कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। अब संजय ने सतीश के साथ बिताए दिनों को याद किया।
Sanjay kapoor: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए संजय कपूर, 'प्रेम' के 28 साल पूरे होने पर साझा कीं खास तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं, जिसमें किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। 
Jawan Release Date: शाहरुख ने किया जवान की रिलीज डेट का एलान, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
मृणाल ठाकुर-फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के शो 'कुमकुम भाग्य' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अब फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में मृणाल का आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से एक बड़ा कनेक्शन निकलकर सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा सना शेख की जगह मृणाल इसकी लीड के लिए पहली पसंद थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बड़े कारण से मूवी को करने से मना कर दिया था। 
Mrunal Thakur: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए मृणाल ठाकुर थीं पहली पसंद, जानें फिर फातिमा को कैसे मिली फिल्म
विज्ञापन

7 of 11
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत एक्टर इरफान खान अपनी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी ने पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में धूम मचाई। वहीं, अब एक्टर के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' पर्दे पर रिलीज होने वाली इरफान की आखिरी फिल्म नहीं थी। एक्टर की एक और मूवी चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। 
Irrfan Khan: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...,' द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स नहीं यह होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म

8 of 11
गुल्की जोशी-शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित टीवी शो 'मैडम सर' के जरिए गुल्की जोशी ने घर-घर में पहचान बनाई है। बीते दिनों यह शो काफी ज्यादा चर्चा में रहा। शो अपनी स्टोरीलाइन या ट्विस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के चलते चर्चा में आया। दरअसल, इस शो के जरिए शिल्पा शिंदे ने लंबे वक्त बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। शो में उनका कैमियो था। लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद शिल्पा ने शो के मेकर्स और निर्देशकों पर आरोप लगाया कि उन्हें तय समय से पहले ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शिल्पा के उस व्यवहार पर अब गुल्की ने प्रतिक्रिया दी है।
Shilpa Shinde-Gulki: गुल्की ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज! बोलीं- 'दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं'

9 of 11
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया ने वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि सिनेमाघरों में इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। लेकिन अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने का फैंस को इंतजार है। बीते दिनों इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की डेट सामने आ गई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।
Bhediya: छह महीने बाद आखिरकार OTT पर छाएगा 'भेड़िया' का खौफ, जानें कब होगी स्ट्रीम

10 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से फिल्ममेकर खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म  केरल स्टोरी को लेकर ट्वीट किया है। वह इस फिल्म को लगातार समर्थन दे रहे हैं। वहीं, फिल्म रिलीज के बाद से अपने विषय के चलते विवादों में फंसी हुई है। हालांकि फिल्म को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। साथ ही लोगों को फिल्म काफी पसंद भी आ रही है, जिसके चलते कई जगह पर इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने द केरल स्टोरी टीम को सुनाई बुरी खबर, बोले- हद से ज्यादा नफरत मिलेगी
विज्ञापन

11 of 11
गौतम विग - फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस 16’ फेम टीना दत्ता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। टीवी के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में कई लोगों स्ट्रॉग बॉन्ड दिखा तो कई लोगों के बीच दुश्मनी देखी गई। शो के कंटेस गौतम विग सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक थे, जो सौंदर्या शर्मा  के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लाइमलाइट में रहे। हालांकि, शो से निकलने के बाद उनका नाम किसी और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, जो ‘बिग बॉस 16’में ही मौजूद थीं।

Gautam Vig: गौतम विग ने टीना दत्ता संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को बहुत दिलचस्पी है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें