पूरे देश में नवरात्रि में माता आदिशक्ति की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, हर कोई बस मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा करने के लिए सेलेब्स भी अलग-अलग मंदिरों और दुर्गा पंडालों में मत्था टेकते और दर्शन करते नजर आते हैं। इन्हीं सितारों में अभिनेत्री रानी मुखर्जी से लेकर काजोल तक का नाम शामिल है। नौ दिन मां की बड़ी श्रद्धा से पूजा करने के बाद दसवें दिन यानी दशहरा को सभी हाथों में सिंदूर की थाल, चेहरे पर हल्की उदासी लिए मां को अंतिम विदाई देने के लिए सिंदूर खेलते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी चली आ रही है, जिसका निर्वाह आम लोगों के साथ बॉलीवुड में आज भी होता है। इन सेलेब्स ने भी दशहरा के मौके पर सिंदूर खेला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।