करीना कपूर-सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि उन्हें बहुत पहले से महाभारत में काम करने का मन है। सैफ ने बताया कि वह फिल्म कच्चे धागे की शूटिंग के समय से ही अजय देवगन से महाभारत पर आधारित फिल्म पर बात करते आ रहे हैं। वह कहते हैं, अगर संभव हुआ तो हम बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को साउथ के साथ ले आएंगे। मुझे कर्ण बहुत अपीलिंग लगता है, कई और कैरेक्टर्स भी हैं, जिनसे मैं काफी प्रभावित हूं।