फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simratt Kaur Interview: अनिल शर्मा के बारे में ही नहीं जानती थी गदर 2 की हेरोइन, बातचीत में किए दिलचस्प खुलासे

Fri, 04 Aug 2023 11:37 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' में अभिनेत्री सिमरत कौर को बहुत बड़ा मौका मिला है। इस फिल्म में वह उत्कर्ष शर्मा की हीरोइन बनी हैं। सिमरत कौर मुंबई के केसी कॉलेज से  कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद आगे की पढाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थीं, लेकिन अपनी मम्मी रंजीता कौर के सुझाव पर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। सिमरत कौर अपने आपको काफी भाग्यशाली मानती हैं कि हिंदी सिनेमा में उनकी शुरुआत 'गदर 2' जैसी फिल्म से हो रही है। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान सिमरत कौर ने फिल्म 'गदर 2' से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।  

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपके एक्टिंग करियर की शुरुआत कैसे हुई?
मेरी शुरुआत कैडबरी के प्रिंट विज्ञापन से साल 2017 में हुई। उस ऐड की वजह से साउथ की तेलुगू फिल्म 'प्रेमाथो मी कार्तिक' में काम करने का ऑफर मिला। मेरी मम्मी रंजीत कौर और पापा  मनमोहन सिंह के अंदर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मैं सौभाग्यशाली हूं  कि मुझे मेरे पैरेंट्स का शुरुआती दिनों से ही सहयोग मिला।

विज्ञापन

3 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिर हिंदी सिनेमा में आपकी शुरुआत फिल्म 'गदर 2' से कैसे हुई?  
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे  इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा ऑडिशन के लिए। मेरा ऑडिशन देखने के बाद मुकेश छाबड़ा ने कहा कि तुम इंतजार करो, इंतजार  करोगी तो बहुत आगे तक जाओगी। कुछ दिनों के बाद उन्होंने ऑडिशन के लिए एक  स्क्रिप्ट भेजी, लेकिन यह नहीं बताया कि यह 'गदर  2' के लिए है और फिर मुझे इंतजार  करने को कहा। 

4 of 8
सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कितना इंतजार करना पड़ा आपको 'गदर  2' के लिए?
तीन साल! उन्होंने कहा था कि राइट टाइम आएगा तो सही काम मिलेगा। इस बीच  साउथ के  बड़े -बड़े प्रोडक्शन हाउसेज से कॉल आते थे. लेकिन काम किसी ने नहीं दिया। मुकेश छाबड़ा ने ’गदर 2’ के लिए एक और ऑडिशन लिया और उन्होंने मुझे 'गदर 2' की लोकेशन पर भेज दिया लेकिन मुझे बताया नहीं गया कि किस फिलम् की लोकेशन पर ले जाया जा रहा है। मैंने वहां भी जाकर ऑडिशन दिया, लेकिन मुझे तब तक नहीं पता था कि मैं ऑडिशन दे किस रोल के लिए रही हूं। वहां सभी बहुत व्यस्त थे और उसके बाद मैं मुम्बई आ गई।

विज्ञापन

5 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पालनपुर से मुंबई आने के बाद फिर क्या हुआ? 
20 दिनों तक मेरे पास कोई कॉल नहीं आया तो मुझे लगा कि बात नहीं बनी। अनिल शर्मा जी पालनपुर से शेड्यूल खत्म करके मुम्बई आये तो मुझे फिर से बुलावा आया कि ऑफिस आ जाओ ऑडिशन के लिए। एक दिन अनिल सर के पास मैं ऑफिस में गई और उनसे ही पूछ लिया कि सर क्या हुआ? ये लोग अभी भी और लड़कियों को देख रहे हैं। फिर उन्होंने मिठाई मंगवाई और मुझे खिलाकर बोले जाओ तुम सेलेक्ट हो गई। 

विज्ञापन

6 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके पहले अनिल शर्मा को कितना जानती थीं आप? 
ईमानदारी से कहूं तो इंडस्ट्री के बारे में मुझे कुछ ज्यादा पता नहीं था। फिल्म 'गदर' के बारे में सुना था। लेकिन मुझे नहीं पता था कि 'गदर' जैसी बड़ी फिल्म इन्हीं अनिल शर्मा ने बनाई है। बाद में उनके बारे में पता चला कि वह तो बहुत बड़े डायरेक्टर हैं। उन्होंने ही 'गदर' और हुकूमत जैसी बड़ी फिल्म बनाई हैं।  

विज्ञापन

7 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गदर 2' के पहले दिन आप क्या सीन शूट हुआ? 
लखनऊ में मेरा पहला क्लोजअप शॉट था जो सनी सर के साथ एक बहुत बड़े सीन का हिस्सा है, जिसे आपने  ट्रेलर में देखा होगा। पहले दिन तो बहुत आराम से शूट हो गया क्योंकि मेरा छोटा सा क्लोज शॉट था। लेकिन अगले दिन मैं नर्वस थी कि फिल्म के बड़े कलाकारों के साथ शूट करना था। लेकिन मनीष वाधवा ने मुझे सहज कर दिया और फिर उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई। 

विज्ञापन

8 of 8
सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल के साथ काम करने पहला अनुभव कैसा रहा ?  
उनको पहली बार इस फिल्म  में देखा, दूर खड़े सीन शूट कर रहे थे। उनकी आवाज  दूर से ही सुनकर मैं अलग फील करने लगी थी कि  जिनको  पर्दे पर देखा था आज उन्हें  सामने से देख रही हूं।  अनिल सर ने ही मेरे बारे में सनी सर को बताया। उनके साथ मेरा एक  इमोशनल सीन था और  मैं काफी नर्वस हो गई थी। सनी सर ने कहा कि तुम एक्टिंग के बारे में सोच रही हो, तुम इसको एक्टिंग मत सोचे, बस दिल से फील करोगी, तो इमोशन के भाव अपने आप तुम्हारे  चेहरे पर आ जाएगा। दो मिनट का ब्रेक लो उसके बाद शूट करते हैं। उनकी दी हुई यह सलाह अब ताउम्र मेरे साथ रह जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें