बॉलीवुड फिल्में अपने कंटेंट को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच छाई रहती हैं। आज के दौर में अगर कोई फिल्म चलती है तो अपने कंटेंट की वजह से और फ्लॉप होती है तो भी अपने कंटेंट की वजह से ही। ऐसे में मेकर्स अक्सर उन कहानियों का चुनाव करते हैं, जिससे दर्शक सीधे तौर पर जुड़ सकें। यानी की पटकथा लेखक अक्सर वही कहानियों का निर्माण करते हैं, जो ज्वलंत और ऑडियंस के दिलों में रच-बस जाएं। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरहद पार के इश्क का कहानी को दिखाती है।