Simi Garewal
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रतिष्ठित मेजबान के रूप में विख्यात अभिनेत्री ने कहा, 'सीरीज के निर्माताओं ने कई बार मेरे ऑफिस में फोन किया। लेकिन एक गुजर चुके व्यक्ति के साथ इंटरव्यू का अभिनय करना मुझे सही नहीं लगा। ये तो हो ही नहीं सकता था, क्योंकि ये जबरदस्ती जैसा लगेगा और मेरे स्टैण्डर्ड को भी नुकसान पहुंचाएगा। इसे ठुकरा देने के मेरे नैतिक कारण हैं। लेकिन यह किसी भी तरह से, शो की गुणवत्ता को नहीं दर्शाता है। वह हमारे समय की सबसे अदम्य महिलाओं में से एक हैं। उनकी कहानी को फिर से लिखने के लिए मैं निर्माताओं का धन्यवाद करती हूं, और उनकी सफलता की कामना करती हूं।'