फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मॉडल सिमर दुग्गल का कैंसर से निधन, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य सितारों ने जताया शोक

Wed, 12 Aug 2020 07:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिमर दुग्गल, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का 12 अगस्त को निधन हो गया। वो कैंसर से जूझ रही थीं। सिमर फैशन की दुनिया का बड़ा नाम थीं। वो अपने नाम से एथनिक ड्रेस की रेंज चलाती थीं। उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए जिनमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य शामिल हैं। सिमर के निधन पर बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के सितारों ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने सिमर की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'मेरी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। मेरी प्यारी दोस्त, एंजेल, मजबूत और इच्छाशक्ति से भरी हुई सिम। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

3 of 5
सिमर दुग्गल के निधन पर सितारों ने जताया शोक - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका के पोस्ट पर श्वेता बच्चन, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, अमृता अरोड़ा ने कमेंट किया। मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'यह बहुत दुखद है।' सोफी चौधरी लिखती हैं, 'मुझे सुनकर बहुत दुख हुआ। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सिमर।' 

4 of 5
सिमर दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन डिजाइनर रीना ढाका ने सिमर के साथ की तस्वीर साझा की और लिखा- 'इतनी जल्दी चली गईं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिद्धिमा कपूर का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सिमर की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें