गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा की ये पहली फिल्म है और पंकज त्रिपाठी को फिल्मों में आए डेढ़ दशक पूरा हो चुका है क्या वह नए निर्देशकों को कुछ सिखाने या समझाने की कोशिश भी करते हैं? इस सवाल पर पंकज बहुत साफगोई से कहते हैं, 'निर्देशक कोई युवा हो या फिर कोई बुजुर्ग, मेरे लिए निर्देशक एक निर्देशक ही रहता है। मैंने तमाम ऐसे निर्देशकों की फिल्में भी कीं, जो अपना करियर शुरू कर रहे थे और तमाम दिग्गज निर्देशकों की फिल्में भी कीं, लेकिन मैंने कभी किसी निर्देशक के साथ उसके अनुभव को लेकर कोई दुराव नहीं किया।'