सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना
इस बीच, उनकी फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'हम आपके बिना' शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसने इस एक्शन से भरपूर फिल्म में रोमांस का तड़का लगा दिया। 'सिकंदर' के इस चौथे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, इसका संगीत प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म के गाने 'जोहरा जबीं', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' रिलीज हो चुके हैं।