फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: 'एल 2 एम्पुरान' के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट, अब भी छाई हुई है 'छावा'

Sat, 29 Mar 2025 07:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report Update: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, छावा का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शुक्रवार को कैसा कारोबार किया।
विज्ञापन
1 of 6
एल 2 एम्पुरान, छावा - फोटो : एक्स
सिनेमाघरों में मौजूदा समय में तीन फिल्में 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' और 'द डिप्लोमैट' प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, इनमें से केवल छावा का प्रदर्शन ही अच्छा कहा जा सकता है। मोहनलाल और जॉन अब्राहम की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा और इनकी कुल कमाई अब तक कितनी हो पाई है।
Sanjay Dutt Horror Movies: 'भूतनी' के अलावा इन हॉरर थ्रिलर फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'एल 2 एम्पुरान' नहीं दिखा पा रही कमाल
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन यह फिल्म बुरी तरह धराशायी हो गई। शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट नजर आई। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
Pawan Kalyan: ठंडे बस्ते में नहीं गई पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', निर्माता का खुलासा; रिलीज पर दिया अपडेट
विज्ञापन

3 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
अब तक हुई इतनी कमाई
फिलहाल, 'एल 2 एम्पुरान' की कुल कमाई 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंची है, लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, वर्ना बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के असफल होने का खतरा मंडराने लगेगा। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

4 of 6
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' की पकड़ बरकरार
'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। छठे हफ्ते में भी इस फिल्म ने 16.3 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। 43वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।
विज्ञापन

5 of 6
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
अब तक हुई इतनी कमाई
'छावा' की कहानी और शानदार प्रदर्शन ने इसे दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर बना दिया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 590.3 करोड़ रुपये हो गई है। यह आंकड़ा जल्द ही 600 करोड़ के पार पहुंच सकता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
अब भी टिकी हुई  'द डिप्लोमैट'
'द डिप्लोमैट' की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और सितारों की बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 15वें दिन इस फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई अब 28.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि कमाई के मामले में यह फिल्म बड़ी हिट साबित नहीं हुई, लेकिन दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें