फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की शाम दिवंगत अभिनेता की मां रीता ने कही थी ये बात

Mon, 06 Sep 2021 10:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है। हालांकि सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए आज शाम यानी छह सितंबर पांच बजे प्रार्थना सभा रखी गई। इस खबर की जानकारी सिद्धार्थ के दोस्त और मशहूर टीवी कलाकार करणवीर बोहरा ने दी। सिद्धार्थ की प्रेयर मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस में सिस्टर शिवानी बात करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram@realsidharthshukla
पारस छाबड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिस्टर शिवानी का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सिस्टर शिवानी कहती हैं, '2 तारीख को शाम को जब मैंने रीता बहन से फोन पर बात की, यानी सिद्धार्थ भाई की मम्मी। जो हमे अभी दीदी ने बताया ना मां की परवरिश, संस्कार, पालना... तो जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने फोन पर आकर कहा- ओम शांति।'
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिस्टर शिवानी आगे कहती हैं, 'इस ओम शांति में इतनी स्थिरता थी, इतनी शक्ति थी। मैंने सोचा कि ये भगवान ये कौनसी शक्ति है जो इस मां के मुख द्वारा बोल रही है। फिर मैंने कहा- रीता बहन आप ठीक है, तो उन्होंने कहा- मेरे पास परमात्मा की शक्ति है। क्या महान आत्मा है, जिसकी मां इतनी महान है कि उस समय भी उनके मन में सिर्फ एक ही संकल्प है कि वो खुश रहेगा जहां भी जाएगा।'

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ का 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। रीता शुक्ला ने अपने हाथों से अपने जवान बेटे की मुखाग्नि दी थी। उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू बह निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
ऐसी खबरें भी सामने आई कि सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते शादी के पवित्र बंधन में बंधता उससे पहले ही सिद्धार्थ शहनाज से बहुत दूर चले गए। इस वक्त उन पर और सिद्धार्थ के परिवार पर क्या गुजर रही है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें