फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक का पहला लुक आया सामने, दुश्मनों को ललकारते नजर आए सिद्धार्थ

Thu, 16 Jan 2020 02:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शेरशाह - फोटो : Social Media
16 जनवरी 2020, यानी की आज अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म 'शेरशाह' से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। सामने आए तीन पोस्टर्स में सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शेरशाह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पहले पोस्टर में वह युद्ध में दुश्मनों का सामना करते हुए लड़ाई की मुद्रा में हैं जहां उनके चेहरे पर लड़ाई के निशान साफ नजर आ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में वह अपने साथियों के साथ बम के धमाकों के बीच पहाड़ पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं तो वहीं तीसरे पोस्टर में वह युद्ध के दौरान कवर लेते हुए दुश्मनों को ललकारते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शेरशाह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के पोस्टर्स साझा करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'शहादत और बहादुरी के इन अलग रंगों को बड़े पर्दे पर दर्शाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। कैप्टन विक्रम बत्रा के इस सफर को श्रद्धांजलि देते हुए हम उनसे जुड़ी अनसुनी कहानी दर्शकों तक फिल्म 'शेरशाह' के तौर पर ला रहे हैं।'
 

 

4 of 6
Karan and Siddharth
वहीं करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'हम करगिल युद्ध के नायक के सम्मान में अपना सिर झुकाते इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि देते हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा की अनकही सच्ची कहानी 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को पेश करते हैं।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
siddharth malhotra
गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण का बलिदान कर दिया था। उन्हें उनके शौर्य के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा का कोडनेम 'शेरशाह' था। इस नाम पर ही उनकी बायोपिक का नाम भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : Social Media
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म में जावेद जाफरी, परेश रावल और हिमांशु मल्होत्रा भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें