फिल्म ‘शेरशाह’ के ट्रेलर रिलीज के मौके पर उपस्थित सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसर
- फोटो : अमर उजाला, कारगिल
ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, निर्देशक विष्णु वर्धन, अपूर्व मेहता, शब्बीर बॉक्सवाला, और विजय सुब्रहमण्यम के साथ सीडीएस बिपिन रावत और जनरल कमांडिंग इन चीफ, नॉर्दर्न कमांड जनरल वाई के जोशी खास तौर से मौजूद रहे। कारगिल में जुटे इन लोगों ने इस मौके पर उन सभी शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दे दी।