बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खूबसूरत कपल की शादी की शाही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग पिक्स फैंस के साथ शेयर कीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी रचाने के बाद कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की, जिसके बाद फैंस ने दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लाइक्स की रेस में सिड-कियारा ने आलिया-रणबीर की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।