बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ और कियारा की शादी कल यानी 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा को एयरपोर्ट पर शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है। साथ ही उनके माता पिता और रिश्तेदार भी नजर आए हैं।