फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Kapoor: 'ये संभव नहीं हो सकता', ड्रग केस में बेटे का नाम सामने आने पर सदमे में शक्ति कपूर

Mon, 13 Jun 2022 10:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई को बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेता ने 'शूटआउट एट वडाला', 'हसीना पारकर', 'जज्बा' और क्राइम-थ्रिलर वेब श्रृंखला 'भौकाल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

विज्ञापन

2 of 5
Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media
शक्ति कपूर ने क्या कहा
ड्रग्स केस मामले में शक्ति कपूर का रिएक्शन लेने के लिए जब मीडिया ने अभिनेता से संपर्क किया, तो शक्ति कपूर ने जवाब दिया, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"। बता दें कि ईटाइम्स से बातचीत करते वक्त शक्ति कपूर ने बेटे के ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया है। अभिनेता ने कहा, "मैं मुंबई में हूं और मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मुझे न्यूज चैनलों से ही पता चला। अब तक मुझे केवल इतना पता है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और सिद्धांत को केवल हिरासत में लिया गया है।”
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ये सच नहीं हो सकता..
जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि क्या सिद्धांत काम के लिए बेंगलुरु गया था, तब अभिनेता ने कहा, “हां, वह एक डीजे (डिस्को जॉकी) है और वह पार्टियों में अपने काम के लिए जाता रहता है, और इसी के लिए वह बेंगलुरु में था। मुझे नहीं पता कि ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। मैं बहुत जल्द अपने बेटे से बात करूंगा। मुझे पता बस इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता।

4 of 5
Shraddha Kapoor, Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धांत रविवार को मुंबई से बेंगलुरु रेव पार्टी करने गया था। हालांकि कपूर परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस जब रविवार को एमजी रोड पर स्थित होटल पर छापा मारा तो वहां सिद्धांत और कई अन्य लोग का ड्रग्स परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। कथित तौर पर पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इसमें शामिल लोगों ने पहले ही ड्रग्स का सेवन किया था और पार्टी में पहुंचे थे या उन्होंने होटल में प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन किया था। Shraddha Kapoor Brother: बेंगलुरु पुलिस ने श्रद्धा कपूर के भाई को हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर ने भी लिए थे ड्रग्स!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान सामने आए ड्रग्स के मामले में 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था। अभिनेत्री ने कथित तौर पर सुशांत की 'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी में उनके पवना गेस्टहाउस में शिरकत करना स्वीकार किया था, लेकिन किसी भी तरह के ड्रग्स के सेवन से इनकार किया था। पढ़िए क्या था पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें