फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: ‘मुजीब’ की स्क्रीनिंग पर बोले नसीर, मेरे बिना श्याम बाबू की फिल्म सोचना मुश्किल है, लेकिन..

Thu, 26 Oct 2023 11:55 AM IST
यशी पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
1 of 6
नसीरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल, अरिफिन शुवू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय सिनेमा के लिए श्याम बेनेगल का नाम किसी चलती फिरती संस्था सरीखा ही है। उनके सामने आते ही नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज अभिनेता भी अदब से दोहरे हो जाते हैं। अपने चाहने वालों के बीच श्याम बाबू के नाम से मशहूर रहे बेनेगल की नई फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ का यहां भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रीमियर हुआ। उनके इस जश्न में शरीक होने बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता अरिफिन शुवू तो आए ही, हिंदी सिनेमा के भी तमाम सितारे इस मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर नसीरुद्दीन शाह अपने इस प्रिय निर्देशक से अपने स्नेह को शब्दों में बयां करने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 6
नसीरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्याम बेनेगल की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं रहती है। वृद्धावस्था का असर उन पर दिखने लगा है लेकिन वह फिर भी सक्रिय रहते हैं, और ये उनके चाहने वालों के लिए बड़ी बात है। अपनी फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ के भारतीय प्रीमियर पर वह आए तो उनके चाहने वालों ने उनका खूब इस्तकबाल किया। नसीरुद्दीन शाह उनकी सीट तक गए, उनके सामने घुटनों के बल वहीं जमीन पर बैठ गए। दोनों का स्नेह एक निर्देशक और एक अभिनेता के आपसी स्नेह की एक बानगी बन गया।
विज्ञापन

3 of 6
नसीरुद्दीन शाह, अरिफिन शुवू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नसीरुद्दीन शाह इस दौरान काफी भावुक नजर आए, कहने लगे, ‘बहुत कम फिल्में हैं श्याम बाबू की जिनमें मैं नहीं हूं और फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ उनमें से एक इसलिए भी है क्योंकि ये बांग्ला भाषा में बनी। भारत और बांग्लादेश के बीच हमेशा से दोस्ताना रिश्ते रहे हैं और ये कितना अच्छा है कि मुजीबुर रहमान साहब पर एक ऐसी फिल्म बनी है जो उनका जिंदगीनामा सच्चे मायनों में दिखाती है।’

4 of 6
दिव्या दत्ता, श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत और बांग्लादेश के सहयोग से बनी फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में पाकिस्तान से अलग होकर एक अलग देश बने बांग्लादेश की कहानी है। इस कहानी में अपनी संस्कृति को बचाने की जिद है। एक पिता का अपने परिवार के प्रति प्रेम है, एक नेता का अपने देश और उसके लोगों के प्रति समर्पण है और है एक ऐसा जज्बा जिसे हर सिनेप्रेमी को देखना ही चाहिए। फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ के निर्देशक श्याम बेनेगल को इस मौके पर बधाई देने बांग्लादेश से अरिफिन शुवू भी आए। वही इस फिल्म में मुजीबुर रहमान बने हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरिफिन कहते हैं, ‘शेख मुजीबुर रहमान का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के सपने के सच होने जैसा है। मुझे ये सम्मान मिला, इसकी मुझे बेहद खुशी है। श्याम बेनेगल जी के निर्देशन में काम करना एक ऐसा अनुभव रहा है जिसे मैं चाहूं भी तो शब्दों में बयां नहीं कर सकता। फिल्म की भारत में शूटिंग के दौरान मुझे बेइंतेहा प्यार मिला। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली, उस पर खरा उतर सका।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदिति राव हैदरी, दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मुजीब दे मेकिंग ऑफ ए नेशन’ के इस प्रीमियर पर अरिफिन शुवू और नसीरुद्दीन शाह के अलावा अदिति राव हैदरी, रजित कपूर, दिव्या दत्ता, सिद्धार्थ, राहुल भट, वरुण बडोला, राजेश्वरी सचदेव, इमाद शाह, शाम कौशल, श्रेया घोषाल, शांतनु मोइत्रा, पिया बेनेगल आदि खास तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें