फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: श्वेता तिवारी को सेशन कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पति अभिनव कोहली ने लगाए थे गंभीर आरोप

Wed, 28 Jul 2021 05:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छा जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। अब अभिनव कोहली और श्वेता एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनव ने श्वेता के खिलाफ उनकी अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता के वकील ने कहा, 'श्वेता अदालत को सूचित किए बिना अनुमति लिए शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई थीं। हमने इसलिए अदालत में याचिका दाखिल की है और जल्द ही इस मामले में श्वेता को अपना जवाब देना होगा।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
मालूम हो कि कुछ समय पहले श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन गई थीं। इस दौरान उनके एक्स पति अभिनव ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अभिनेत्री बेटे रेयांश को अकेले किसी होटल में छोड़कर चली गई हैं। इसके साथ ही अभिनव ने कहा था कि जब उन पर फर्जी हस्ताक्षर का केस चल रहा है तो वो विदेश कैसे जा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
अभिनव के आरोपों पर श्वेता तिवारी ने कहा था कि, 'उनकी कही ये बातें झूठ हैं। मैंने उन्हें अपने ट्रैवल प्लान के बारे में पहले ही बता दिया था और ये भी कि रेयांश मेरे परिवार के साथ रहेगा'। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैंने फोन पर ही अभिनव को बता दिया था कि मैं केपटाउन जा रही हूं और रेयांश मेरे परिवार के साथ रहेगा'।

4 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Social media
वहीं, अभिनव अपने बेटे की कस्टडी के लिए भी कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। इस मामले की सुनवाई बुधवार को है।  इससे पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के अकाउंट के जरिए अभिनव ने लोगों से कहा था कि श्वेता या उनके वकील ने उनके कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है और पहले मामले की सुनवाई के समय भी दोनों में से कोई भी अदालत में नहीं आया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। लेकिन श्वेता और अभिनव के बीच रेयांश की कस्टडी को लेकर झगड़े होते रहते हैं। श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए दिसंबर 2020 में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश से न मिलने देने का भी आरोप लगाया है। ये पहला मौका नहीं है जब श्वेता पर अभिनव ने इस तरह का इल्जाम लगाया हो। इससे पहले भी अभिनव कई बार श्वेता पर बेटे से नहीं मिलने देने की शिकायत करते रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच बेटे से मिलने को लेकर हुए विवाद का वीडियो तक सामने आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें