दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन और उनका ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रुति और शांतनु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। यह एक वर्कआउट वीडियो है, जिसमें श्रुति और शांतनु हंसी-मजाक कर रहे हैं और उसके बाद अचानक शांतनु, श्रुति के पीठ के ऊपर आकर बैठ जाते हैं और हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं।
इस वीडियो में श्रुति और शांतनु मस्ती भरे अंदाज में एक्सरसाइज कर रहे हैं। अचानक शांतनु श्रुति के ऊपर बैठकर हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं और उसके बाद दोनों ही खिलखिला उठते हैं। श्रुति के इस वीडियो का उनके फैंस जमकर मजाक बना रहे हैं। इस वीडियो को 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसमें हजारों की संख्या में टिप्पणियां आ चुकी हैं।