फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन मनाया गया श्रेया घोषाल का बेबी शावर, खूबसूरत तस्वीरें कीं साझा

Sun, 11 Apr 2021 07:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। श्रेया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रेया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जो कि वायरल हो गई हैं। दरअसल, श्रेया घोषाल का बेबी शावर रखा गया था और इसी की खास तस्वीरें उन्होंने शेयर कर दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram
कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और इसकी वजह से लोगों के काम और खास कार्यक्रमों पर भी असर पड़ रहा है। अब श्रेया घोषाल के बेबी शावर को ही ऑनलाइन करना पड़ा। जी हां, सिंगर श्रेया घोषाल के बेबी शावर को ऑनलाइन किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram
श्रेया घोषाल की डिलीवरी के कुछ महीने पहले ही उनके खास दोस्तों ने ऑनलाइन बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सभी लोग वीडियो कॉल के जरिए बेबी शावर में उपस्थित रहें। 

4 of 5
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी शावर की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों से बात करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लजीज पकवान की फोटो भी अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसमें कई तरीके का खाना दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram
तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रेया ने कैप्शन में लिखा, 'जब आपके दोस्त दूर रहकर भी आपको पैंपर करने का फैसला करते हैं। मेरी क्यूट बावरीज की तरफ से सरप्राइज ऑनलाइन बेबी शावर। हर किसी ने कुछ ना कुछ पकाया या अपने हाथों से कुछ बनाया और थाली में सजाकर भेजा। खूब मस्ती की और गेम्स। मैं कितनी भाग्यशाली हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें