फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन, बोले- छात्रों को प्रमोट करें

Sun, 11 Apr 2021 06:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आये अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। सोनू सूद हर मामले में अपनी बात भी खुलकर रखते हैं और कभी भी किसी सही बात का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटते। कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है और ऐसे में परीक्षाएं कराना अहम मुद्दा बन गया है। ऐसे में सोनू सूद ने छात्रों को प्रमोट करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो साझा किया है और कहा कि, 'छात्रों की ओर से, मैं एक निवेदन करना चाहता हूं। सीबीएसई और बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित होने वाली हैं, मुझे नहीं लगता कि कोरोना महामारी के दूसरे वेव से बनी इस परिस्थिति में छात्र परीक्षा में बैठने के लिए तैयार हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे कहा, 'फिर भी, हम परीक्षा आयोजित करने के बारे में सोच रहे हैं, जो कि अनुचित है। मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए यह सही समय है। मैं चाहूंगा कि सभी आगे आएं और इन छात्रों का समर्थन करें, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। आल द बेस्ट।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, जो इस कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 145 हजार तक बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों की संख्या चिंताजनक है। मुझे लगता है कि इतने सारे छात्रों के जीवन को जोखिम में डालने के बजाय, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter
हाल ही में सोनू सूद ने भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। इसके अलावा एक्टर ने ‘संजीवनी: ए शॉट ऑफ लाइफ’ की भी शुरुआत की, जो लोगों को टीका लगाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की पहल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें