फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट होते ही कटा प्रियंका चोपड़ा का पत्ता, श्रद्धा कपूर का नया धमाका

Mon, 19 Aug 2024 07:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड जा बसीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जितनी बार मुंबई आती है, खबर यही उड़ती है कि वह ऋतिक रोशन की फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की अगली कड़ी का हिस्सा बनने वाली हैं। लेकिन, फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट होते ही हिंदी फिल्म जगत में कुछ नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। निर्देशक करण मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के बीच हुई हालिया बातचीत अगर सिरे तक पहुंची तो अगले साल फिर एक बड़ा धमाका बॉक्स ऑफिस पर होने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्त्री 2’ के हिट होने के बाद से इसमें श्रद्धा कपूर के साथ काम करने वाले कुछ सितारों ने अपनी पीआर टीम को ओवरएक्टिव कर दिया है। कल, आज और कल की तमाम बातें इन सितारों के बारे में सामने आ रही हैं। हालांकि, ये करने के चक्कर में फिल्म में ‘जना’ की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी मुसीबत में भी पड़ चुके हैं और उन्हें बाकायदा सोमवार को एक लंबा चौड़ा सफाईनामा भी जारी करना पड़ा। अभिषेक ने इस फिल्म के साथ रिलीज फिल्म ‘वेदा’ में मुख्य विलेन का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। इधर, फिल्म ‘स्त्री 2’ में उनका सहायक कलाकार का किरदार लोगों को काफी पसंद आया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा कपूर के लिए फिल्म ‘स्त्री 2’ उनके करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन बन चुकी है। साल 2011 में यशराज फिल्म्स की सहयोगी कंपनी वाई फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव का द एंड’ से अभिनेता ताहा शाह के साथ अपना करियर शुरू करने वाली श्रद्धा कपूर के लिए ये फिल्म हिंदी सिनेमा में एक नई राह भी खोल रही है। अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग के बीच में इसके हीरो ऋतिक रोशन अगले साल के लिए अपनी फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में भी लगे बताए जाते हैं। और, इस फिल्म की राह श्रद्धा कपूर की कामयाबी की नई राह से जुड़ती दिख रही है।

4 of 5
ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चा है कि फिल्म ‘कृष 4’ के लिए इसके निर्देशक करण मल्होत्रा ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को प्रस्ताव दे दिया है। श्रद्धा कपूर अपनी शर्तों पर जीने के लिए जानी जाती हैं और इसके पहले ट्यूनिंग ठीक न बैठने के चलते वह एस एस राजामौली जैसे निर्देशक की फिल्म ‘आरआरआर’ भी ठुकरा चुकी हैं। करण मल्होत्रा इसके पहले ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘अग्निपथ’ बना चुके हैं। उनका नाम ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने फिल्म ‘कृष 4’ के लिए फाइनल कर लिया है और वह इस पर काम भी शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘कृष 4’ की कहानी निर्माता राकेश रोशन कब की लिख चुके हैं और बताया जाता है कि इसका प्री प्रोडक्शन काम बीते दो साल से जारी है। ऋतिक अपने करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही इस पिक्चर को शुरू करने से पहले यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘वॉर 2’ और ‘अल्फा’ की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं।
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती ने की बंगाल सरकार की आलोचना, पीड़ित के लिए मांगा न्याय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें