जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। अपने अभिनय और बोल्डनेस से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और दोस्ताना जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं जीनत अमान का कहना है कि लोगों की दिलचस्पी उनकी बौद्धिकता से ज्यादा उनके फिगर और चेहरे में रही। हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस का दर्द छलक आया।