फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'प्रोजेक्ट के' में कमल हासन की एंट्री और लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 25 Jun 2023 07:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 11
कमल हासन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
शहनाज गिल-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल अपने नए गाने 'यार का सताया हुआ है' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने का आज पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि यह गाना बी प्राक के जोहराजबी एल्बम से है। इस गाने को लेकर दोनों सितारे काफी वक्त से सुर्खियों में थे, आज इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर यह साझा किया है।
Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज गिल के नए गाने का पोस्टर जारी, इस दिन होगा रिलीज
विज्ञापन

3 of 11
लोकेश कनगराज-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी को उम्मीद के अनुसार प्यार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इसके डायलॉग्स, वीएफएक्स और सीन्स को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। इन सबके बावजूद भी प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है।
Prabhas Lokesh: लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

4 of 11
‘प्रोजेक्ट के’ - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रही है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर कास्ट के लुक्स को लेकर दर्शक नाराजगी जता रहे हैं। इन सब के बीच प्रभास की आगामी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Kamal Haasan: 'प्रोजेक्ट के' में हुई कमल हासन की एंट्री, फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन

5 of 11
शंकर महादेवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई फिल्मों को अपने सुरीले सुरों से सजाने वाले शंकर महादेवन अपने गानों और म्यूजिक के लिए चर्चा में बने रहते हैं। शंकर महादेवन की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश तक में फैली है। इसका हालिया उदाहरण उनको मिले सम्मान से झलक रहा है। अक्सर देश को गौरवान्वित करने वाले शंकर महादेवन ने एक बार फिर हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। दरअसल, शंकर महादेवन को हाल ही में रॉयल बर्मिंघम कंजर्वेटोयर में आयोजित एक समारोह में संगीत और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है।
Shankar Mahadevan: UK में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए शंकर महादेवन, बोले- गर्व महसूस कर रहा हूं
विज्ञापन

6 of 11
जेरेमी रेनर - फोटो : social media
मार्वल की फिल्मों में सुपर हीरो 'हॉकआई' का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुए स्टार जेरेमी रेनर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले अभिनेता के साथ हुए जानलेवा हादसे के बाद से ही फैंस उनकी सेहत के कारण चिंता में बने हुए थे। हालांकि, अब जेरेमी बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने काम पर लौट आए हैं, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, हाल ही में एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, जेरेमी रेनर एक बार फिर तब सुर्खियों में आए जब एक न्यूज में झूठा दावा किया गया कि अभिनेता की एस्केलेटर दुर्घटना के बाद मौत हो गई। इस खबर की असलियत पता लगने के बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है।
Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा
विज्ञापन

7 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वरुण ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक है 'सिटाडेल'। अब वरुण धवन ने फैंस के साथ 'सिटाडेल' के बारे में अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने सीरीज के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

8 of 11
काला चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह और कैटरीना कैफ का चार्टबस्टर गाना काला चश्मा आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज और शानदार अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले राकेश मिश्रा भी अपना नया गाना काला चश्मा  लेकर आए हैं। यह गाना आज यानी रविवार को ही रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही धमाल भी मचा रहा है। 
Kala Chasmaa: अब भोजपुरी में धमाल मचा रहा 'काला चश्मा', राकेश मिश्रा के इस गाने पर थिरक रहे लोग

9 of 11
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और फराह खान के बीच न सिर्फ निजी तौर पर बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी अच्छा तालमेल है। दोनों ने मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन किया है। दोनों की जोड़ी 2014 में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में देखी गई थी। तब से फैंस उनके एक साथ आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि नौ वर्षों के बाद फिर से शाहरुख और फराह को जोड़ी साथ होगी।
Happy New Year: हैप्पी न्यू ईयर के बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और फराह खान, नौ साल बाद पर्दे पर लौटेगी जोड़ी!

10 of 11
टुनटुन - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर 25 जून को रिलीज हो चुका है। अपनी शानदार स्टोरी लाइन और एक्शन सीन की वजह से भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। फैंस लंबे समय से 'टुनटुन' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर में कलाकारों को बेहद ही खास अंदाज में दिखाया गया है। 'टुनटुन' की कहानी काफी अलग और मजेदार होने वाली है।
Tuntun Trailer Out: भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर जारी, इमोशनल कर देगी नीलम गिरी संग डॉग की बॉन्डिंग
विज्ञापन

11 of 11
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : insta
अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के रूप में होती है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। अजय को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता वीरू देवगन का बड़ा हाथ रहा है। हाल ही में अजय ने पिता वीरू देवगन को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया।
Ajay Devgn: पिता की जयंती पर अजय को आई वीरू देवगन की याद, खास वीडियो शेयर कर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें