फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवी' और 'तान्हाजी' को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड और मशहूर लेखक इम्तियाज पटेल का निधन, पांच खबरें

Sun, 28 Mar 2021 01:36 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म तान्हाजी और शॉर्ट फिल्म देवी - फोटो : Instagram
66वें फिल्मफेयर टेक्निकल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार शाम को की गई है। इसमें अभिनेत्री काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता भावे और शिवानी रघुवंशी स्टारर शॉर्ट फिल्म 'देवी' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पॉपुलर) चुना गया है। शॉर्ट फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया था, जो कि 13 मिनट की थी। तो वहीं अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए रमजान बुलुट और आरपी यादव को बेस्ट एक्शन और प्रसाद सुतार को बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार दिया गया।

66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: 'देवी' को बेस्ट पॉपुलर शॉर्ट फिल्म और 'तान्हाजी' को मिला बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार
विज्ञापन

2 of 5
नगैया - फोटो : Twitter
फिल्म वेदम फेम अभिनेता नगैया का शनिवार की सुबह 4.30 बजे निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। नगैया लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में कीं जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। नगैया ने अपने करियर में वेदम, नागावली, ओकादिने, स्टूडेंट स्टार, रमैय्या वस्तावैय्या, सीमा तापाकाई, बालूपू, गमनम, स्पाइडर सहित अन्य फिल्मों में काम किया। इतनी फिल्में करने के बावजूद उन्हें अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

‘वेदम’ फेम अभिनेता नगैया का निधन, आर्थिक दिक्कतों का कर रहे थे सामना
विज्ञापन

3 of 5
A R Rehman
दुनिया भर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म '99 सॉन्ग्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसके प्रचार प्रसार में वो जबरदस्त तरीके से व्यस्त दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुए कारनामे के बाद फैंस ने उनके प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस इवेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एआर रहमान एंकर के हिंदी बोलने पर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं।

ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का बनाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, फराह खान - फोटो : Insatagram- @farahkhankunder
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार फराह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर और उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और पुराने समय को याद कर भावुक हो गईं। फराह का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह की फोटो देख यूजर्स जमकर इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुईं फराह खान, ‘दिल बेचारा’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर लिखा खास नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्तियाज पटेल - फोटो : Twitter
धारावाहिक 'हम पांच' के लेखक इम्तियाज पटेल का शनिवार शाम को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। उनकी उम्र 57 साल की थी और उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी, बेटा और दो भाई हैं। शनिवार को ही उन्हें मुंबई के मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इम्तियाज पटेल को पिछले साल स्वाइन फ्लू हुआ था और इसके बाद वो कोरोना संक्रमित भी हुए थे। उससे वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन कुछ दिनों से वो लगातार बीमार चल रहे थे।

फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के लेखक इम्तियाज पटेल का हुआ निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें