फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक फैसले ने बर्बाद कर दिया शोमा आनंद का करियर, परिवार ने भी नहीं दिया था साथ

Mon, 15 Feb 2021 03:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शोमा आनंद - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
टीवी सीरियल 'हम पांच' की पॉपुलर एक्ट्रेस शोमा आनंद का मंगलवार को जन्मदिन है। उनका जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत ऋषि कपूर जैसे बड़े एक्टर के साथ हुई थी लेकिन उनके एक फैसले ने उनकी जिंदगी में कहर ढा दिया। क्या था वो फैसला चलिए आपको बताते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
शोमा आनंद - फोटो : ट्विटर
शोमा आनंद ने अपना करियर 1976 में फिल्म 'बारूद' से शुरू किया था। इस फिल्म में शोमा के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 'बारूद' के बाद शोमा ने 'जिगर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। 1980 के बाद से शोमा को छोटे और सपोर्टिंग रोल ही मिले। शोमा का करियर धीमा रहा लेकिन उनके काम की तारीफ आज भी उनके फैंस करते हैं। 'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

3 of 6
शोमा आनंद
बॉलीवुड और टीवी पर मां, बहन, चाची, बीवी के किरदारों में फिट बैठने वाली शोमा के करियर की शुरुआत टीवी से नहीं हुई थी। लेकिन टीवी में जितना उन्होंने नाम कमाया उतनी लोकप्रियता उन्हें फिल्मों से नहीं मिली। फिल्मों में वह साइड हीरोइन बनकर ही रह गईं।

4 of 6
शोमा आनंद
शोमा जब अपने करियर की ऊंचाई पर थी तब उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई। एक सफल होती हीरोइन का यूं अचानक शादी कर लेना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
शोमा आनंद
शादी के बाद शोमा को उनके परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और वो फिल्मों से दूर होती चली गईं। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। छोटे पर्दे पर उन्होंने टीवी सीरियल हम पांच से शुरुआत की और इस सीरियल से शोमा की तकदीर बदल गई। इसके बाद उन्होंने सिनेमा में दोबारा एंट्री मारी और कई सारे साइड रोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोमा आनंद
कम लोग ही जानते हैं कि टीवी शोज करना शोमा आनंद के करियर की दूसरी पारी थी। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में 2 दशक का लंबा सफर तय किया था। जैसी करनी वैसी भरनी, कुली, हंगामा, क्या कूल हैं हम, कल हो ना हो समेत कई फिल्मों में सोमा ने सपोर्टिंग रोल से दर्शकों का दिल जीता है। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें